बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 जुलाई को दंत एवं ईएनटी रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, जटिल ऑपरेशन और परामर्श की सुविधा,आज ही करे अपना पंजीयन

देशराज दास बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 12 जुलाई 2026 रविवार को अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दंत, मुख एवं ईएनटी (नाक, कान और गला) रोगों की जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की है।
दंत रोग विभाग में डॉ. स्नेहल बंसोड (MDS) एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS) मरीजों की जांच करेंगे। इस दौरान दांतों की सर्जरी, डेंटल इम्प्लांट, रूट कैनाल, मुख कैंसर की जांच एवं उपचार सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही 3D फेस सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर और फेशियल ट्रॉमा के उपचार की सुविधा भी रहेगी।

वहीं ईएनटी विभाग में डॉ. सतीश राठी (MS-ENT) द्वारा नाक, कान एवं गले से संबंधित रोगों की जांच एवं ऑपरेशन किए जाएंगे। लेजर एवं एंडोस्कोपी तकनीक से टॉन्सिल, नाक के मस्से, थायरॉइड, गोइटर, कान के पर्दे की समस्या, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, साइनस तथा मुख एवं गले के कैंसर से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में सुनने की जांच तथा हियरिंग मशीन की सुविधा भी उपलब्ध है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए पात्रता अनुसार नि:शुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 11 जुलाई तक अस्पताल में संपर्क कर अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।
तिथि: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना
समय: सुबह 10/11 बजे से शाम 6 बजे तक (विभागानुसार)
संपर्क नंबर: 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों से अपील की है कि दांत, मुख, नाक, कान एवं गले से संबंधित किसी भी समस्या के उपचार के लिए इस विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।