बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 10 जुलाई को दो विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं, किडनी व गठिया रोगियों को मिलेगा परामर्श

देशराज दास बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को दो वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस दौरान किडनी एवं डायलिसिस रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर (नेफ्रोलॉजिस्ट) तथा जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन (रूमेटोलॉजिस्ट) मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. रवि धर दोपहर 2 बजे से उपलब्ध रहेंगे। वे किडनी फेल्योर, डायबिटिक किडनी रोग, किडनी में सूजन व संक्रमण, पथरी, मूत्र मार्ग संक्रमण, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, एक्यूट एवं क्रॉनिक किडनी डिजीज सहित अन्य किडनी रोगों का उपचार एवं परामर्श देंगे। अस्पताल में प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है तथा बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारकों के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है।
वहीं डॉ. नमन जैन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को देखेंगे। वे गठिया, जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, कमर व गर्दन दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, ऑटोइम्यून बीमारियां, एसएलई (SLE), स्जोग्रेन सिंड्रोम सहित विभिन्न रूमेटोलॉजिकल रोगों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि किडनी, डायलिसिस, गठिया या जोड़ों की समस्याओं से पीड़ित मरीज इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उचित उपचार प्राप्त करें।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम बसना
ओपीडी तिथि: 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
डॉ. नमन जैन (रूमेटोलॉजिस्ट): प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
डॉ. रवि धर (नेफ्रोलॉजिस्ट): दोपहर 2:00 बजे से