हॉस्पिटल

बसना: बरसात में सांप-बिच्छू के खतरे से रहें सतर्क, अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ने जारी की जनजागरूकता अपील

सर्पदंश एवं बिच्छू दंश के उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर मरीज या परिजन अस्पताल में संपर्क कर सकते है

देशराज दास बसना। मानसून के दौरान सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़ों के काटने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम ने लोगों से सतर्क रहने और समय पर उपचार कराने की अपील की है। अस्पताल द्वारा जारी जनजागरूकता संदेश में बताया गया है कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए बचाव के साथ-साथ सही समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

जानकारी के अनुसार भारत में मुख्य रूप से किंग कोबरा, इंडियन कोबरा, करैत और रसेल वाइपर जैसी जहरीली प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं। सांप के काटने पर प्रभावित स्थान पर सूजन, अत्यधिक पसीना, बेहोशी, रक्तस्राव, मांसपेशियों में कमजोरी, उल्टी, पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ तथा आंख और मुंह खोलने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं बिच्छू के डंक से तीव्र दर्द, सूजन, सुन्नपन, अत्यधिक लार आना, सांस लेने में परेशानी, बेचैनी, मितली, उल्टी, धुंधला दिखाई देना और असामान्य धड़कन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉ. अमित अग्रवाल ने लोगों से आपली की है बरसात के मौसम में घर के आसपास उगी झाड़ियों की नियमित सफाई करें, बच्चों को झाड़ियों और गंदगी वाले स्थानों से दूर रखें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा जमीन पर सोने से बचें।

यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो प्रभावित अंग को यथासंभव स्थिर रखें और बिना समय गंवाए मरीज को ऐसे नजदीकी अस्पताल ले जाएं जहां एंटीवेनम (एंटीडोट) की सुविधा उपलब्ध हो। साथ ही झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के भरोसे रहने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी गई है।

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में सर्पदंश एवं बिच्छू दंश के उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर मरीज या परिजन अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button