हॉस्पिटल

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगा रहने-खाने सहित मुफ्त उपचार

देशराज दास बसना। महासमुंद जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में अब नि:शुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सुविधा छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क जांच, ऑपरेशन (सर्जरी), लेंस, दवाइयां, रहने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने पात्र मरीजों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए मरीजों को अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र लेकर अस्पताल पहुंचना होगा। अस्पताल द्वारा पंजीयन एवं जानकारी के लिए 84618-11000 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराकर उनकी दृष्टि वापस दिलाना है। इससे महासमुंद जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Back to top button