पिथौरा में गौ-तस्करी का बजरंगदल ने किया बड़ा भंडाफोड़: 11 बैलों के साथ 2 तस्कर दबोचे गए,कत्लखाने ले जाने की थी तैयारी!

पिथौरा(छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गौ-तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। झलप क्षेत्र में बजरंगदल और ‘गौ सेवा आयोग’ के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौत के घाट उतारे जाने के लिए ले जाए जा रहे 11 गौवंशो को तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गौ सेवा आयोग के सदस्य राजा अग्रवाल को मोबाइल के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग चुपचाप बैलों के झुंड को हांकते हुए सड़क किनारे ले जा रहे हैं। बिना वक्त गंवाए, राजा अग्रवाल अपने साथी ऋषि ध्रुववंशी(म.स ग्रामीण प्रखण्ड संयोजक बजरंगदल) और भोजराम ध्रुव (म.स ग्रामीण प्रखण्ड सहसंयोजक बजरंगदल)के साथ मौके पर पहुंचे। डूमरपाली पुल के पास जब टीम पहुंची, तो वहां 3 लोग 11 बैलों को घेरकर ले जा रहे थे।जैसे ही टीम ने उन्हें घेरा, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, लेकिन 2 तस्करों को गौ-सेवकों ने दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार रात्रे (45 वर्ष निवास – पसीद सिरपुर) और संतोष यादव (40 वर्ष निवास-पसीद सिरपुर) के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम जीतू सतनामी बताया जा रहा है,जो मुड़ागांव(तेंदुकोना) ग्राम का निवासी है ।पूछताछ में उन्होंने बताया कि बैलों को बांसकाटा तक ले जाना था, जहाँ से इन्हें गाड़ी में लोड कर ओडिशा मार्ग होते (कत्लखाना)भेजा जाना था।यह एक संगठित गिरोह है जो मवेशियों की तस्करी कर उन्हें मौत के मुंह में धकेलता है।
इस मामले में राजा अग्रवाल ने थाना पिथौरा में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया पुलिस अब फरार आरोपी जीतू सतनामी की तलाश में जुट गई है। विशेष रूप से उपस्थित रहे गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पिथौरा विकास खण्ड सौरभ अग्रवाल जी , अमन अग्रवाल जी , एवं बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।।