बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष, जनसेवा के प्रति समर्पित एवं लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी का जन्मदिन 10 मई को पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने राजनीतिक जीवन में बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने का कार्य किया है। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति के कारण वे लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
विधायक जी के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर केक काटकर, मिठाई वितरण कर एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से खुशी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. संपत अग्रवाल हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर बसना विधानसभा के अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने विधायक जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
विनीत : समस्त बसना विधानसभा परिवार