मई माह में अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

देशराज दास बसना: क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मई माह के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिले और आसपास के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अलग-अलग तिथियों में सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं।
मई माह में किडनी रोग, हृदय रोग, छाती एवं श्वास रोग, मस्तिष्क एवं स्पाइन, पेट एवं आंत, त्वचा रोग, नेत्र रोग, यूरोलॉजी, कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर निर्धारित तिथियों पर अपनी सेवाएं देंगे। इसके तहत डॉ. संदीप सिंघल (किडनी रोग), डॉ. दीप्तेश मरस्के (छाती एवं श्वास रोग), डॉ. मोनिष सक्सेना (नेत्र रोग), डॉ. एस.एस. पाढ़ी (हृदय रोग) सहित कई अनुभवी चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां 100 बिस्तरों की सुविधा, 40 बेड का ICU, NICU एवं PICU, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, 4D/5D अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब सहित सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही 24×7 ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर, एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं भी संचालित हैं।
अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, CGHS, टीपीए एवं विभिन्न इंश्योरेंस योजनाओं के तहत निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार कराएं।
स्थान: बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
