सांकरा:

सांकरा। मेला देखने गए व्यक्ति की मोटरसायकल की चोरी

सांकरा। जगदीश सराफ पुलिस को दिए गए रिपोर्ट में बताता है की वह ग्राम पडकीपाली थाना सांकरा जिला महासमुन्द का निवासी है।

दिनांक 10.04.2026 को वह अपने घर से ग्राम सलडीह मेला देखने अपने मोटर सायकल HF डिलेक्स मोटर सायकल क्रमांक CG06 G 6204 में गया था।

रात्रि करीबन 8:30 बजे वह अपने मोटर सायकल को मेला स्थल के पास खडा करके मेला देखने चला गया रात्रि करीबन 11 बजे वापस आकर देखा तो उसका मोटर सायकल वहां पर नही था।

तब वह आस पास पता किया परंतु उसके मोटर सायकल का कोई पता नहीं चला वह बताया की उसके मोटर सायकल HF डिलेक्स मोटर सायकल क्रमांक CG06 G 6204 जिसका चेचिस नंबर MBLHA11EWD9D21902 एव इंजन नंबर HA11EFD9D26171 है कीमती करीबन 30000 रूपये को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है।

उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार भारतीय न्याय संहिता धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया लिया है।

Back to top button