पिथौरा। दर्दनाक हादसा: जानवर को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक , चालक की मौत

पिथौरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर मुढ़ीपार चौक के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईशर( ट्रक) वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर बाल-बाल बच गया।
मिली जानकारी के अनुसार- मृतक सैय्यद राजिब (27 वर्ष) निवासी आरखाली, थाना आमडागा, जिला उत्तर 24 परगना (कोलकाता) आईशर वाहन क्रमांक WB 25 N 8647 का चालक था। वह अपने हेल्पर अजरूद्दीन (19 वर्ष) के साथ महाराष्ट्र के कोल्हापुर से अंगूर लोड कर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जा रहा था।
बताया जा रहा है कि 09 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे, जैसे ही वाहन मुढ़ीपार चौक के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सैय्यद राजिब वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाइवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा उसे तत्काल CHC पिथौरा लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं, हेल्पर अजरूद्दीन को इस दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पिथौरा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 20/2026 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही एवं पोस्टमार्टम कराया। जांच के दौरान यह पाया गया कि चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई, जिसके चलते धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।