सांकरा। खड़े कंटेनर (ट्रक) से लाखो रु. का सामान चोरी

सांकरा। वीरपाल सिंह ठाकुर बताता है की वह पता 67 जय दुर्गा नगर झींगाबाई टाकली थाना मानकापुर नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है। वह बताता है कि वह राहो ट्रांस्फोसट कम्पनी में सीटी हेड के पद पर पदस्थ है।
वह बताता है कि दिनांक 06/04/2026 को हेड ऑफिस गुडगांव से पता चला कि उसकी गाड़ी कंटेनर क्रमांक KA56 9325/ RPS 7804825 SEFEXFRES का सामान लेकर पुना गोडाऊन से हुगली कोलकता के लिए दिनांक 01/04/2026 के रात 12 :04 बजे रवाना हुई थी।
कंटेनर में सील नम्बसर 53160763 को लगाकर ड्रायवर अहसान निवासी ग्राम महरोला थाना नुह जिला नुह मरोला 172 मेवात हरियाणा के रहने वाले को गाड़ी लेकर रवाना किया गया था।
जो कि दिनांक 03/04/2026 को रात में महादेव राजस्थानी ढाबा लाटादादर पर पहुंचा और वहीं पर गाड़ी लगाकर सो गया सुबह उठा तो चौकीदार ने आवाज दिया कि ड्रायवर तेरा कंटेनर का दरवाजा खुला है।
तब ड्रायवर ने देखा तो कंटेनर का दरवाजा खुला मिला फिर ड्रायवर ने ड्राइवर ने 112 पर फोन किया तब वहां पुलिस पहुंची तो पता चला कि रात दिनांक 02/04/2026 एवं 03/04/2026 के दरमियानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी का सील काटकर कंटेनर से 37 बाक्से चुरा लिया है।
ड्रायवर को क्या-क्या वस्तु चोरी हुआ है उसकी जानकारी नहीं होने पर गाड़ी को वापस रायपुर SEFEXFRES के गोड़ाऊन में माल मिलान करने के लिए लिया गया तो मिलान करने पर कंटेनर क्रमांक KA56 9325/ RPS 7804825 से पंखे का पार्टस फुड आईटम घी शहद ओड्स टी शर्ट कपड़े आटो पार्ट्स ईलेक्ट्री क्लस इंस्टालेशन सामान, पेपर रोल फुट पैकिंग आदि सामान कुल 37 बक्स कीमती करीबन 240000 रूपये है जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 02/04/2026 एवं 03/04/2026 के दरमियानी रात में गाड़ी का सील काटकर कंटेनर से चोरी कर लिया गया है।
उक्त मामले में पुलिस ने प्रार्थी के बताये अनुसार भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(c)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है