Uncategorized

बसना सिटी ग्राउंड में मीना बाजार लगाने पर रोक की मांग, अमित अग्रवाल ने नगर पंचायत और एसडीएम को दिया आवेदन

बसना। नगर के सिटी ग्राउंड में लगने वाले मीना बाजार को लेकर एक अमित अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन से इसे रोकने की मांग की है। आपको बतादे वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा निवासी अमित अग्रवाल ने इस संबंध में नगर पंचायत अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना को आवेदन सौंपा है।

आवेदन में बताया गया है कि बसना के सिटी ग्राउंड में समय-समय पर मीना बाजार का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्राउंड में गंदगी फैल जाती है और जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं। इसके कारण भविष्य में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

अमित अग्रवाल ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि यह ग्राउंड बसना नगर का प्रमुख मैदान है, जहां प्रतिदिन शहर के नागरिक टहलने और व्यायाम करने आते हैं। साथ ही यह मैदान विद्यार्थियों के लिए भी उपयोग में आता है। सरस्वती शिशु मंदिर बसना के छात्र-छात्राएं इसी मैदान में खेलकूद और व्यायाम करते हैं तथा यहां समय-समय पर क्रिकेट सहित अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन भी होता रहता है।

ऐसी स्थिति में यदि यहां मीना बाजार लगाया जाता है तो मैदान की स्थिति खराब होने के साथ-साथ बच्चों और आम नागरिकों के लिए परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

शिकायतकर्ता अमित अग्रवाल ने कहा कि बसना नगर में सिटी ग्राउंड ही एक ऐसा प्रमुख मैदान है जहां लोग सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और बच्चे खेलकूद के लिए आते हैं। मीना बाजार लगने से मैदान में गंदगी और गड्ढे हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नागरिकों और बच्चों की सुविधा को देखते हुए सिटी ग्राउंड में मीना बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

अमित अग्रवाल ने प्रशासन से आवेदन पर उचित कार्रवाई करते हुए सिटी ग्राउंड में किसी भी प्रकार का मीना बाजार आयोजित करने की अनुमति नहीं देने की मांग की है।

Back to top button