पिथौरा

सांसद रूपकुमारी चौधरी पहुंचीं लहरौद, दिवंगत जगदीश प्रसाद सिन्हा को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जताई शोक संवेदना

पिथौरा। महासमुंद संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी आज पिथौरा प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत लहरौद के उपसरपंच एवं पत्रकार रमेश सिन्हा के निवास, कर्मचारी कॉलोनी लहरौद पहुंचकर उनके पूज्य पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शोक संवेदना व्यक्त की।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सिन्हा पिथौरा ब्लॉक के छिबर्रा गांव में रहते हुए सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। वे सदैव समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे। उनके व्यक्तित्व में सामाजिक समरसता और सेवा भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती थी। उनका निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार को संबल एवं धैर्य प्रदान करें।

इस अवसर पर कलार समाज के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्पराज गजेन्द्र, अधिवक्ता एवं पत्रकार आकाश अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मन्नूलाल ठाकुर, कर्मचारी कॉलोनी के वरिष्ठ मधुसूदन मंहती एवं अन्य गणमान्य नागरिक व पत्रकार उपस्थित रहे।

Back to top button