सांकरा : अवैध गौवंश की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

सांकरा । पुलिस को दिनांक 27/03/26 को मुखबीर से सूचना प्राप्तआ हुआ कि एक वाहन INTRA V 50 क्रमांक OD 26 G 3944 में दो व्यक्ति अवैध रूप से गाय बैल को क्रुरता पूर्वक भरकर कत्ल करने के इरादे से झग्रेनडीह से उडि़सा की ओर लेकर जा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिर के साथ सांकरा से झगरेनडीह जाने का मार्ग पुलिया के पास ग्राम बड़ेटेमरी में जाकर इन्त जार किया। कुछ समय में एक वाहन INTRA V 50 क्रमांक OD 26 G 3944 आया जिसमें दो व्यरक्ति सवार थे
जिसे रोककर नाम पता पुछा गया तो ड्राईवर ने अपना नाम 1. स्वा धीन बेहरा पिता महिन्द्रोा बेहरा उम्र 21 साल ग्राम खोरामाल थाना पाईकमाल जिला बरगढ उडि़सा तथा बगल सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम परखित भोई पिता करनो भोई उम्र 20 साल ग्राम मरजदापाली थाना पाईकमाल जिला बरगढ़ उडि़सा का रहने वाला बताया
मुखबीर को सूचना से अवगत कराकर पूछताछ की गयी तो वाहन में कुल 11 नग मवेशी होना व उसे उडीसा की ओर ले जाना बताये, जिस पर उक्तक मवेशीयों बरामद कर गिनती की गयी तो 08 नग बछड़ा 01 नग गाय 01 नग बछिया व 01 नग कलोर कुल 11 नग, जुमला कीमती 50000 रूपये होना पाया गया।
बाद संदेहियों को उक्त0 मवेशीयों के संबंध में व परिवहन करने के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस देकर खरीदी ब्रिकी के संबंध में कागजात पेश करने को कहा गया जो लिखित में कोई कागजात नही होना बताये गौवंश प्रजाति के बछ़डा, बछिया को बुचड़खाना उडीसा ले जाने के संदेह होने पर आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से उक्त् मवेशियो एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन INTRA V 50 क्रमांक OD 26 G 3944 को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया
तथा आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 4,6,10 छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 का घटित करना पाये जाने से मौके पर छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनि 2004 के तहत संपूर्ण कार्यवाही किया गया। तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।