बसना

बसना : NH53 टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा ,तेज रफ्तार कार ने ली माँ – बेटे की जान

ग्राम बानीपाली निवासी कमलेश कलेत उर्फ पिंटू और उनकी माता राधिका कलेत का NH53 रोड टोल प्लाजा के पास ग्राम छुईपाली के पास सड़क हादसे में निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार – घटना की जानकारी प्राप्त होने पर परिजन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर घटना स्थल पहुंचे। बताया गया कि कमलेश कलेत और उनकी माता राधिका कलेत अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG06HD8563) से बानीपाली से झरना आटो, छुईपाली जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा XUV (OD02F8585) ने तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शी एक व्यक्ति ने बताया कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल और कार दोनों रोड किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े थे। गंभीर रूप से घायल कमलेश और उनकी माता राधिका को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी सरायपाली ले जाया गया, जिन्हे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।

घटना के बाद थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोग और परिजन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील कर रहे हैं।

उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय न्यायसंहिता की धारा 106(1)-BNS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कार लिया गया है

Back to top button