रायपुर
रायपुर: गुजरवार व्यपवर्तन योजना कार्य के लिए 2.59 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर: जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा की गुजरवार व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर में पक्का चैनल का निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 59 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अंबिकापुर को दी गई है। योजना के पूरा होने से 364 हेक्टेयर क्षेत्र मंे रूपांकित सिंचाई सुविधा हो जाएगी।