बसना

महासमुंद/बसना: कलेक्टर डोमन सिंह ने बसना के नवागांव गोठान और आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल हेतु शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विधालय बसना किया निरीक्षण

महासमुंद/बसना। जिला के नवागत कलेक्टर डोमन सिंह आज प्रथम बसना दौरा कार्यक्रम रहा। जहां जिले के मॉडल गौठान बसना जनपद पंचायत अंतर्गत नवागांव और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल कक्षा पहली से 12 वीं तक 15 जून 2021 से स्कूल खोले जाने हेतु भवनों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. रवि मित्तल, पीडब्लूडी ईई एसआर सिन्हा, उप संचालक कृषि एस.आर डोंगरे, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा हिमांशु भारती, बसना सीईओ सनत महादेवा, बसना तहसीलदार ललिता भगत, मनरेगा पीओ प्रेमचंद बंजारे, लोक निर्माण विभाग इंजीनियर डीपी जोशी, खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू एवं चंद्रकांत बघेल, बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया, प्राचार्य केसी साहू, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी जयप्रकाश प्रधान, पूर्व सरपंच नवागांव टिके लाल साहू, आरपी प्रधान, भोलसिंह सिदार, नंदलाल भोई और बड़ी संख्या में विकासखंड अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button