सांकरा:

महासमुंद/सांकरा:परसवानी की बेटियों का कमाल, राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चमकाया नाम

महासमुंद/सांकरा। शनिवार को पिथौरा में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्राची तांडी ने संभाग में प्रथम स्थान और इशिका भोई ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 19 वर्ष बालिका वर्ग में मंजुला साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया।

विद्यालय परिवार एवं शाला विकास समिति ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

कोच एवं व्याख्याता अखिलेश कुमार कर ने बताया कि अब तक इस विद्यालय से 12 छात्र-छात्राएँ राज्य स्तर और 2 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि परसवानी विद्यालय में पढ़ाई के साथ शतरंज पर विशेष ध्यान दिया जाता है, यही कारण है कि यहाँ से लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकल रहे हैं।

Back to top button