महासमुंद

महासमुंद जिले में आज 26 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी

अब तक 4100 से ज़्यादा पॉज़िटिव स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें आज 18 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए

महासमुंद। जिले में आज मंगलवार 3 नवम्बर को 591 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई । जिसमें 26 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । आज की जाँच आरटीपीसीआर से 8, ट्रू नाट से 6 और एंटीजन से 577 टेस्ट किए गए । सर्वाधिक सरायपाली विकासखण्ड 9,महासमुंद और बसना विकासखण्ड मैं 6-6 बागबहारा में 4 जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए । वही पिथौरा विकासखण्ड से केवल एक कोरोना पॉज़िटिव आया है।

ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 4842 कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 4181 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें । आज 18 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए । आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 592 है और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है.

Back to top button