छत्तीसगढ़

युवती के भाई ने प्रेमिका के साथ घूम रहे प्रेमी की कर दी पिटाई, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

युवती के भाई ने

बिलासपुर। अपनी प्रेमिका के साथ घुम रहे युवक की युवती भाईयों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक के गले, चेहरे और कूल्हे पर काफी चोटें लगी हैं। जिसके बाद युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि, इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर मोहदा निवासी युवक महेंद्र साहू का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बीच दोनों ने रतनपुर घूमने की प्लानिंग की। युवक अपनी प्रेमिका के साथ घूमने के लिए रतनपुर गया हुआ था। जब नवयुवक जोड़ा घूम कर वापस घर जा रहा था तभी युवती के भाई सुभाष  ने दोनों को देख लिया।

सुभाष ने कर महेंद्र को रास्ते में रोक लिया। साथ ही, अपने बाकी साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इस दौरान उन्होंने प्रेमी महेंद्र को बेल्ट, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा। जिससे महेन्द को भारी चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button