बसना: बंसुलाडीपा में प्रफुल्ल सामल घर से नीलांबर घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ,क्या कहा जन्मजय साव ने पढ़े पूरी खबर

महासमुंद/बसना। बंसुला डीपा स्कूल से आईटीआई मैदान जाने वाला कच्चा सड़क किशोर प्रधान घर से नीलाम्बर घर तक जाने वाली सड़क में उबड़ खाबड़ सड़क में वाहन चलाने में राहगीर हिचकोले खाते वक्त सदैव गांव के पूर्व सरपंचो के प्रति अनायश ही क्रोध उतपन्न हो जाता था वर्तमान नवनिर्वाचित श सरपंच बंसुला श्रीमती रजनी जन्मजय साव के द्वारा वार्डवासियों की असहनीय पीड़ा को संज्ञान लेते हुए उक्त कीचड़ मार्ग को सीसी क्रांक्रिटी सड़क का सौगात पंचायत के निधि से करवा रहे हैं.
जिसके लिए बंसुला डीपा के समस्त मतदाता गण के चेहरे प्रफुल्लित और खुश नजर आ रहे हैं उनका मतदान आज विकास के लिए मतदान बन गया है उन्होंने अपने स्वविवेक से श्रीमती रजनी जन्मजय को कीमती मत देकर विजय बनाएं हैं जिसका सुखद परिणाम इन चुनाव परिणाम के 10 महीनों के भीतर देखने को मिल रहा है और आगे भी गांव के जनताओ को विकास कार्यो के रूप में कई झमाझम सौगात देखने को मिलेगी।
- सरपंच प्रतिनिधि जन्मजय साव ने बताया कि आगे भी इसी तरह से ग्राम पंचायत बंसूला वासियों को मूलभूत योजनाओं का लाभ मिलेगा और भविष्य में ग्राम बंसूला के युवाओं के लिए खुला जिम का भी निर्माण किया जाएगा।