बसना

महासमुंद/बसना:भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार का शवयात्रा निकाल दहन किया,देखे वीडियो

महासमुंद/बसना: आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं जिलाध्यक्ष जसराज बाला के नेतृत्व में भाजयुमो जिला महासमुंद के कार्यकर्ताओं द्वारा बसना में पत्थलगांव में हुई हत्या के विरोध में प्रदेश की निक्कमी भूपेश सरकार की शव यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकालकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक में जमकर नारेबाजी करते हुए शव दहन किया गया,भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के बावजूद भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शव दहन करने में सफल रहे,इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।छत्तीसगढ़ सरकार के शव को रखकर भाजपा एवं भाजयुमो के नेताओं द्वारा सरकार पर जमकर हमला बोला गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है और नशे का कारोबार चरम पर है तथा सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है जिसका हमसब पुरजोर विरोध करते हैं। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में माफ़िया राज चल रहा है जिसपर सरकार निरंकुश है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो विक्की सलूजा ने सरकार पर बरसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा है,लगातार लूट,डकैती, हत्या,बलात्कार जैसी घटनाएं प्रदेश में हो रही है,जिसपर सरकार रोक नही लगा पा रहा है जिसका भाजयुमो हमेशा विरोध करता रहेगा।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय नायक एवं मण्डल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल ने सयुंक्त रूप से कहा कि वर्तमान में घटित हुई कवर्धा,पत्थलगांव एवं बस्तर की घटना इस बात का सबूत है कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद है और सरकार उनको पूर्ण रूप से साथ दे रही है।
अंत मे कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा ने शव दहन कर कार्यक्रम की समाप्ति की,कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा ने किया.

उक्त कार्यक्रम में प्रमुक रूप से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,जितेंद्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश चौधरी,माधव साव,,अभिमन्यु जायसवाल,अखिलेश भोई,प्रदीप मालिक,जगदीश प्रधान,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलूजा,अजय नायक,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा,डॉ प्रकाश पटेल,जिला कोषाध्यक्ष विकास वधवा,दीपेश मिश्रा,नंदकिशन साव,योगेश शर्मा,भाजयुमो के पांचों मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष आकाश सिन्हा,सोनू पाढ़ी,प्रमोद पटेल,गोविंद साव,महामंत्रीगण,अरविंद मिश्रा,मनोज प्रधान कमलेश डड़सेना,नीरज अग्रवाल,मिलिंद भोई,मुकेश परमार,टिकेश्वर पटेल,गौरव शर्मा,आयुष साहु,दुर्गेश सिन्हा,संजय सिंह,प्रकाश सोनी,विजय भोई,पिंटु बरिहा,नीरज दास,आकाश बंजारा, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,गुलाब नायक,अमन सिदार,सोनू साह, नितेश त्रिवारी,सोनू मिश्रा,रितिक कोटक,दिव्य किशोर पटेल,सागर साव,संजय अग्रवाल,हिमांशु प्रधान,आदि भारी संख्या में युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

Back to top button