बसना: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की दूसरी सूची फाइनल,28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने जा रही है।

देशराज दास बसना: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर चर्चा हुई है। दूसरी सूची के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी के दौरे के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। पीएम मोदी के दौरे पर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 30-35 प्रत्याशियों के नाम आ सकते हैं। इन 30-35 सीटों में यह भी बातें सामने आ रही है कि बीजेपी तीन सांसदों को छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी उतार सकती है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अपनी दूसरी लिस्ट में जिन 28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने जा रही है।
बताया जा रहा है कि उनमें वह सीटें हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी साल 2018 के विधानसभा के चुनाव में बड़े अंतर से हारी है। इसमें वह भी सीटें हैं जिसे बीजेपी अब तक जीत नहीं पाई है। यह भी माना जा रहा है कि सूची में अंबिकापुर, पत्थलगांव और सीतापुर जैसी सीटें भी शामिल की जाएगी। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में कवर्धा जैसी सीटों को भी शामिल किए जाने की भी खबरें तेज है।
छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी में पुराने चेहरों को भी प्रत्याशी के रूप में उतरने के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर यह भी चर्चा है कि कम से कम दो सांसद और अधिकतम तीन सांसद को प्रत्याशी बनाकर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरा जा सकता है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपनी पहली सूची में ही एक सांसद को मौका दिया था। सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज बीजेपी की दूसरी सूची आ जाएगी।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं महासमुन्द में बीजेपी ने पहले ही सरायपाली से सरला और खल्लारी से अल्का को टिकट देकर बिगुल फूक दिया था और आज बसना के डॉ सम्पत अग्रवाल का नाम फायनल बताया जा रहा है.
भाजपा ने 67 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं। चर्चा है कि सूची आज मंगलवार को जारी हो सकती है। मिडिया रिपोट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि सभी मौजूदा विधायकों को उनकी विधानसभा सीटों से प्रत्याशी बनाया जा रहा है। संपत अग्रवाल को बसना से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर है। यही नहीं, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा की चर्चा है।
ये हैं संभावित प्रत्याशियों के नाम-
राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह
बसना- संपत अग्रवाल
बिलासपुर- अमर अग्रवाल
रामपुर- ननकीराम कंवर
भिलाईनगर- प्रेमप्रकाश पांडेय
बिल्हा- धरमलाल कौशिक
जाँजगीर- नारायण चंदेल
मस्तूरी- कृष्णामूर्ति बांधी
बेलतरा- रजनीश सिंह
कुरुद- अजय चंद्राकर
आरंग- ख़ुशवंत सिंह
साजा- ईश्वर साहू
रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा
रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत
रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू
लोरमी- अरुण साव
तखतपुर- धर्मजीत सिंह
वैशालीनगर- रिकेश सेन
बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
कोटा- प्रबल प्रताप सिंह
पत्थलगांव- गोमती साय
रायगढ़- ओपी चौधरी
कवर्धा- विजय शर्मा
डोंगरगांव- भरत वर्मा
नारायणपुर- केदार कश्यप
जगदलपुर- किरण देव
बीजापुर- महेश गागड़ा
कोंडागांव- लता उसेंडी
अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
धरसींवा- अनुज शर्मा
बलौदबाजार- टंकराम वर्मा
बेमेतरा-राहुल टिकरिया
भरतपुर सोनहट- रेणुका सिंह
महासमुंद- योगेश्वर सिन्हा
जशपुर- रायमुनि भगत
सीतापुर- रामकुमार टोप्पो
चन्द्रपुर – संयोगिता सिंह जूदेव
पाली तानाखार- रामदयाल उइके
कटघोरा- प्रेम पटेल
जैजेपुर-कृष्णकांत चंद्रा
पामगढ़- संतोष लहरे
डौंडी लोहारा- वीरेंद्र साहू
दुर्ग शहर- गजेंद्र यादव
दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर
मनेंद्रगढ़- श्याम बिहारी जयसवाल
भाटापारा-शिवरतन शर्मा
पंडरिया- विश्वेसर पटेल
मुंगेली- पुन्नूलाल मोहिले