विश्व की दो यूनिवर्सिटी से तेली समाज के गौरव मोहनीश साव को मिल रही है एक करोड तैतिस् लाख की छात्रवित्ति
साहू (तेली)समाज के पदाधिकारीगण पहुँचे मोहनीश साव के निवास ,मोमेंटो,साल श्रीफल से सम्मानित कर पीठ 10 अगस्त से अमेरिका पढ़ने जाएंगे पूरे चार वर्ष बाद लौटेंगे

बसना. महासमुंद जिला अंतर्गत बसना के आदर्श नगर निवासी छात्र मोहनीश साव को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिकी विश्वविद्यालय के एंट्रेन्स एग्जाम में पूरे विश्व के लाखों परीक्षार्थियों में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप करके मोहनीस ने फुलझर अँचल ही नहीं पुरे छत्तीसगढ़ प्रान्त का नाम रोशन कर दिया है।
छात्र मोहनीस को दुनिया की दो विश्वविख्यात यूनिवर्सिटी टैक्सास यूनिवर्सिटी और मिसीसिपी यूनिवर्सिटी से 100% स्कॉलरशिप के साथ कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के लिए दाखिला मिला है। मोहनीश साव ने मिसिसिपी का चयन किया है। यह हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। गौरतलब हो कि मोहनीश साव, दीपक के सुपुत्र हैं, तथा गढ़फुलझर हायर सेकेंडरी स्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य के.एम. साव के पोते हैं।
मोहनीश साव ने फुलझर अंचल को किया गौरवान्वित, एक करोड रूपये से ज्यादा की स्कॉलरशिप मिलने की जानकारी के अनुसार मिसिसिपी यूनिवर्सिटी से 93 लाख रूपये का स्कॉलरशिप एवं टैक्सास यूनिवर्सिटी से 40 लाख रूपये का स्कॉलरशिप मिला है।
इस तरह से मोहनीश साव को एक करोड रूपये से ज्यादा की स्कालरशिप मिलेगी ,साहू समाज के पदाधिकारीगण जन्मजय साव , चन्द्रमणि साव,प्रहल्लाद साव, जदुमनी साव,लोकनाथ साव,माधव साव,कृष्णा साहू रसोडा, मीरा साव , मोहन साव ,माधव साव ,नवीन कुमार साव,प्रेमचंद साव ,हिराधर साव ,हरिराम साव,रूपानंद साव आदि समाजिक बंधुने बालक कोअशेष शुभकामनयें देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए मोहनीश साव के.एम.साव भूतपूर्व प्रचार्य एवं दुशला साव की नाती तथा शिक्षक दीपक साव ,पद्मिनी साव माता पिता एवं कु सुरुचि साव दीदी है
इनका जन्म तिथि 28जनवरी 2005 है प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर बसना से हुआ एवं बारहवीं मे गणित संकाय से उत्तीर्ण होकर इंटर इंग्लिश लेंगवेज सिस्टम कम्पीटिशन एक्जाम मे 99% प्राप्ताक लाकर साहू समाज का नाम रौशन किया है अमेरिका के मिसिसिपी यूनिवर्सिटी से 93 लाख और टेक्सास यूनिवर्सिटी से 40 लाख कुल एक करोड़ से अधिक की सकालरशिप मिल रही है
साहू समाज का गौरव मोहनीश अपने आगे की कंप्यूटर साइंस मे इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 10 अगस्त 2023 को बसना से ट्रेन से नई दिल्ली तक जाएंगे उसके बाद दिल्ली से हवाई जहाज से जापान के टोक्यो सिटी मे उतरेंगे दूसरे उड़ान टोक्यो से अमेरिका देश के सीमा अटलांटा हवाई अड्डा मे उतरेंगे तीसरे हवाई जहाज अटलांटा से अमेरिका देश के मिसिसिपी मे 12अगस्त को उतरेगा,यह चार वर्ष की शिक्षा होंगी।