रायपुर

परिस्थितियां सामान्य होने पर ही खुलेंगे स्कूल..हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण..मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम

हरिमोहन तिवारी रायपुर। प्रदेश में कॉलेज शुरू करने की पहल शुरू हो गई है। जबकि स्कूल को लेकर बनी दुविधा की स्थिति को स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दूर कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।जब परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी, तब स्कूल भी शुरू हो जाएंगे।
सरगुजा संभाग के दौरे पर रवाना होने से पहले विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री साय ने कहा, स्कूल खोलने को लेकर भारत सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन आई थी, उसमें यह कहा गया था कि प्रदेश सरकार चाहे तो वहां की परिस्थिति देखकर स्कूल खोल सकती है।

हम लोगों ने भी इस पर विचार किया है, लेकिन परिस्थितियां सामान्य नहीं थी।दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों ने स्कूल खोलने की शुरुआत की, लेकिन चार-पांच दिन बाद ही उन्हें स्कूल बंद करना पड़ा। इस मामले में से पहले सर्व सहमति भी चाहिए। पालकों के अलावा स्कूल संचालक की अनुमति चाहिए। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

Back to top button
error: Content is protected !!