बसना गौरव पथ का शुरू न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी पदमपुर रोड़ व्यापारी संघ 07 फ़रवरी को करेंगे धरना प्रदर्शन एसडीएम को दिए ज्ञापन

बसना: नगर पंचायत बसना द्वारा गौरव पथ का निमार्ण किया गया है जो कि काफी खराब हो जाने के बाद उबड़-खाबड़ होने के कारण राहगिरों व मार्ग में स्थित शरहवासियो व व्यापारियों को बहुत असुविधा एवं परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है.
तथा इस मार्ग के किनारे रहने वाले प्रत्येक नागरिक का परिवार अत्यधिक धूल के कारण बिमार पड़ रहें हैं। विदित हो कि उपरोक्त संबंध में नगर पंचायत बसना एवं जनप्रतिनिधीयों को मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया गया है परंतु आज नगर पंचायत व सरकार द्वारा इसमें कोई रूचि नहीं ली जा रही हैं।
जिससे आम नागरिकों व राहगिरों का जीवन काफी कष्टदायक हो चुका है आये दिन अनेकों प्रकार के दुघर्टनाओं का सामनाकरना पड़ रहा है। पदमपुर रोड़ व्यापारी संघ ने कहा दो माह पूर्व विधायक द्वारा बड़े जोर-शोर से भूमिपूजन किया गया था जो कि केवल सांत्वना एवं तसल्ली देने जैसा था प्रतीत हो रहा है।
पदमपुर रोड़ व्यापारी संघ द्वारा एसडीएम ज्ञापन दिए है कि पदमपुर मार्ग के गौरव पथ को यदि 04 दिवस के भीतर उक्तलिखित समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो दिनाँक 07.02.2023 को धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं शासन-प्रशासन की होगीं।