महासमुंद

सर्व हिन्दू समाज द्वारा बसना नगर के सभी वार्डो में बाटे गए दीये व झंडे

महासमुंद/बसना 06 अगस्त। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन पे कल शाम सभी हिन्दू घरों पे दिप प्रज्वलित के उद्देश्य से बसना भाजपा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीये व झंडे बाटे।इस अवसर पे भाजपा मंडल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल ने सभी वार्ड वासियों को अपने अपने घरों पे 5 दीपक प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाने की बात कही।

बजरंग दल के प्रखड संयोजक प्रदीप ठाकुर व नगर संयोजक आकाश सेंदरिया ने सभी नगर वासियों से घर पे बाहर रंगोली व घरों के ऊपर झंडे लगाने की अपील की साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर अपने अपने घरों पर पूजा अर्चना करने को कहा।

पूरे बसना शहर से सभी वार्डो में अपने अपने तरह से सभी नगर वासियों ने श्रीराम भूमि पूजन के पावन उपलक्ष्य पर घरों व वार्डो को तोरण व झंडे से सजा रहे साथ ही सभी घरों पर दिप प्रज्वलित करने की तैयारी जोरों से है सब का मानना है ये भी एक दीपावली है।

बसना नगर के वार्ड नं 10,11,व 15 पे दिये व झंडे वितरण पे मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री अभिमन्यु जयसवाल,भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा, बजरंग दल के प्रखड संयोजक प्रदीप ठाकुर,नगर संयोजक आकाश सेदरिया, भाजयुमो मंत्री आकाश सिन्हा, गजानंद साव,मोनू साव, आकाश बंजारा,गोलू यादव,मनी दास,आदि कार्यकर्ताओं ने अलग अलग वार्डो पे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

Back to top button