C.G.जलती कार में मिली लाश, किसकी है कार, किसकी है लाश ?, कौन था ड्राइवर ? जांच कर रही पुलिस

मैनपाट-रायगढ़ के बार्डर पर कापू जाने वाले रास्ते में एक जलती हुई एक कार मिली है। कार के अंदर जली हुई लाश भी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कार किसकी है ? लाश किसकी है ? अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार की सुबह कापू जाने वाले मार्ग से गुजर रहे लोगों ने एक जलती हुई कार देखी। कार से धुआं निकल रहा था। लोग कार के पास पहुंचे तो उसके भीतर पिछली सीट में जला हुआ एक व्यक्ति भी नजर आया। पूरी तरह से जल जाने से सिर्फ हड्डियों का ढांचा ही बचा था।
जले व्यक्ति के शरीर से भी धुआं निकल रहा था। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना मैनपाट व कापू पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया। जब पुलिस ने कार अंदर देखा तो एक जली हुई लाश दिखाई दी। इसके बाद पुलिस भी सकते में आ गई।
उसमें मिली लाश किसकी है, इसका पता नहीं चल सका है। क्योंकि कार का नंबर भी जल चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या के बाद कार सहित शव जला दिया है।