महासमुंद
लॉकडाउन के चलते तीनो नगर में सन्नाटा पसरा,बेवजह और बिना मास्क घर से निकलने वाले 12 लोगों पर हुई चालानी करवाई- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की रखें हुए पूरी पैनी

महासमुंद/बसना 25 जुलाई. विश्व की सबसे बड़ी महामारी कोरोना को लेकर चल रही पूर्णतः लॉकडाउन की प्रशासनिक तैयारी के साथ पूर्णतः बसना शहर की स्थिति का जायजा लेने स्थानीय प्रशासन के आला अफ़सर सड़कों पर निकल रहे है बसना नगर सीमा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है.

बाज़ार बंद है। बसना एसडीएम श्री कुणाल दूदावत ने लॉकडाउन ज़मीनी स्थित देखी बसना में बिना मास्क एवं बेवजह निकलने वाले पर सुबह् से अब तक 35 लोगों पर नगर पंचायत के द्वारा लगभग 5000 रूपये की चालानी करवाई की गई है ।

चेक पोईँट पर कड़ी नज़र है.लॉकडाउन पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की बसना नगर की सीमा में पूरी पैनी नज़र बनाए हुए है.
- बसना एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बाज़ार बंद है.दी गई छूट अनुसार फल-सब्ज़ी आदि की दुकान तय समय पर खुली रहेंगी.
- इस संबंध में बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव का कहना है अब जो लोग बिना मास्क लगाए बेवजह घूमने पाए जाने पर ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.और 188 धारा की तहत कार्यवाही की जाएगी