बसना

बसना/भंवरपुर: पुलिया के पास घेराबंदी कर शराब पिलाने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

बसना/भंवरपुर: दिनांक 29/10/2022 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर से सरायपाली जाने वाली रोड किनारे पुलिया के पास एक व्यक्ति आम लोगो शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, कि सूचना मुखबीर के बताऐ जगह पर घेराबंदी किये शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये वहां एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम जगन्नाथ देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 35 साल साकिन भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया

एवं लोगों को शराब पीने पिलाने कि सुविधा मुहैया कराना स्वीकार किया जिसके पेश करने पर दो नग 180 ml वाली देशी प्लेन शराब की शीशी में भरी करीबन 90, 90 ml जुमला 180ml कीमती 80 रूपये एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो शराब पिने पिलाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में पुलिस को दिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

Back to top button