बसना/भंवरपुर: शराब पिने पिलाने की सुविधा कराना सुशील को पड़ा भारी

बसना/ भंवरपुर: पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर से बसना जाने वाली मेन रोड किनारे एक व्यक्ति आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा मुहैया करा रहा है कि सूचना मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर व्यक्ति को पकडे शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये पकडे गये व्यक्ति का नाम पुछने पर सुशील कुमार खुंटे पिता दुकालु दास खुंटे उम्र 25 साल निवासी बाराडोली थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पिलाने कि सुविधा मुहैया कराना स्वीकार किया
जिसके पेश करने पर दो नग 180 ML वाली अंग्रेजी गोवा शराब की शीशी प्रत्येक में 90 ,90 ML भरी हुई कुल जुमला 180ml कीमती लगभग 120/- रू एवं दो नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त कर धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो शराब पिलाने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित में दिया उक्त शराब को गवाहों के समक्ष पुलिस ने आरोपी कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.