बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी महाविद्यालय में “अर्थशास्त्र वर्किंग मॉडल” प्रोजेक्ट के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भूषण दास बसना: स्वर्गीय जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में आज दिनांक 20 अक्टूबर को ” विश्व सांख्यिकी दिवस ” के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ” अर्थशास्त्र वर्किंग मॉडल ” बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विषय का अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया ।
इस दौरान अर्थशास्त्र वर्किंग मॉडल बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – तय्यबा परवीन, द्वितीय स्थान – चंद्रिका दाऊ और तृतीय स्थान – सुनीता सिदार ने प्राप्त किया । जिसमे सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के .साव ने विभिन्न विद्यार्थियो के द्वारा बनाए “अर्थशास्त्र वर्किंग मॉडल” का निरीक्षण किया और विद्यार्थियो को प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर प्रतियोगिता की निर्णायक भूमिका में प्राचार्य डॉ एस.के.साव के साथ सहायक प्राध्यापक एन. के. प्रधान, आरती साव, डॉ के बखला, दीपक कुमार साहू, अजय जलक्षत्रि, गीतिका प्रधान, जागेश्वर अजय, रोशनी गुप्ता, दीपिका अग्रवाल,साजन चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिसमे उक्त जानकारी अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक विजय कुमार कठाने ने दी ।