सरायपाली

सरायपाली: गांव की गली में पुलिस ने जुआ खेलते 12 जुआड़ियों को पकड़ा

सरायपाली: पुलिस को दिनांक 14.10.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम उमरिया गली में आम जगह पर स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड किया।

जहां कुछ व्यक्ति ग्राम उमरिया गली में आम जगह पर स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेलते पकडाये नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1- लव कुमार पिता विजयलाल पटेल उम्र 40 साल सा0 उमरिया थाना सरायपाली, 2- घनश्याम मिरी पिता जगनू मिरी उम्र 48 साल सा0 उमरिया थाना सरायपाली 3- विजय कुमार निषाद पिता संतराम निषाद उम्र 42 साल सा0 उमरिया थाना सरायपाली, 4- बसंत निषाद पिता संतराम निषाद उम्र 40 साल सा0 उमरिया थाना सरायपाली, 5- हृदय देवांगन पिता कार्तिक देवांगन उम्र 45 साल सा0 भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना, 6- आकाश पिटर पिता चिन्नप्पा पिटर उम्र 30 साल सा0 वार्ड नं0 14 आदर्शनगर बसना थाना बसना, 7- कन्हैया लाल पटेल पिता सुन्दरलाल पटेल उम्र 42 साल सा0 उमरिया थाना सरायपाली, 8- खीरसागर भोई पिता सालिकराम भोई उम्र 24 साल सा0 उमरिया थाना सरायपाली, 9-अशोक देवांगन पिता गुटकुन देवांगन उम्र 34 साल सा0 भंवरपुर थाना बसना, 10- जनमंजय भोई पिता लाभो भोई उम्र 21 वर्ष सा0 उमरिया थाना सरायपाली, 11- चन्द्रशेखर नायक पिता लक्ष्मण नायक उम्र 45 वर्ष सा0 उमरिया थाना सरायपाली, 12- इनायत खान पिता किफायततुल्ला उम्र 29 साल सा0 आदर्श नगर बसना थाना बसना के पास एवं फड़ से संयुक्त रूप से कुल जुमला 22,100 रू रूपये नगदी रकम, 52 पत्ती तास, गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने कब्जा में लिया ।

इस मामले पर पुलिस ने अपराध धारा 13-LHY अपराध पंजीबद्धकर विवेचना में लिया गया ।

Back to top button