महासमुंद

पर्रापाठ नाले में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर जप्त

महासमुंद/बसना01 अगस्त।शहर व आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन बंद नहीं हो रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।अवैध रेत का उत्खनन रोकने के लिए खनिज विभाग ने कार्रवाई भी कर रही है।

अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को राजस्व विभाग बसना ने कल शुक्रवार को दोपहर अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पकड़ लिया है। पकड़े गए ट्रैक्टर को जब्त कर ग्राम पंचायत बिटांगीपाली कोटवार सुभाष नाग यहाँ जप्त रखे हुए है ट्रेक्टर सुधीर पिता सुबेलाल निवासी बिटांगीपाली का है कल दोपहर बसना तहसीलदार ललिता भगत के नेतृत्व में रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को नायब तहसीलदार राममूर्ति दीवान,सुशीला साहू,पटवारी हरिशंकर नायक,गिरजा पटेल राजस्व की टीम ने पकड़े है

आपको बतादे क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन का खेल जारी है और बेधड़क रेत उत्खनन हो रहा है। कड़ी कार्रवाई नहीं होने के चलते अवैध रेत उत्खनन पर बेधड़क जोरो से जारी है

रात में भी आसपास के नाले से होती है रेत की तस्करी

दिन के समय अवैध रूप से रेत का परिवहन करने के साथ रात के समय भी रेत तस्कर रात के अंधेरे में रेत परिवहन कर रहे हैं।पर्रापाठ नाला के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य कई नदियां है, जिनसे अवैध रूप से रेत का उत्खनन रात के अंधेरे में किया जा रहा है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर आसानी से रेत का उत्खनन व परिवहन कर रहे हैं और सुबह अंधेरा छंटने के बाद रेत का परिवहन बंद कर दिया जाता है।

इस संबंध में बसना तहसीलदार ललिता भगत ने बताया एक ट्रेक्टर रेत पकड़ाया है ये अवैध खनन का मामला है इस मामले को केस बना कर एसडीएम सर के माध्यम से से खनिज शाखा को भेजा जाएगा आगे कार्यवाही वही से होगी

  • इस संबंध में जानकारी के लिए खनिज विभाग के अजय राजन दास को फ़ोन के माध्यम से कॉल किये पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किये
Back to top button