बसना: ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा सूचना के अधिकार का बनाया जा रहा है मजाक: जय कुमार

बसना: सूचना के अधिकार ( R T I ) अधीनीयम का बनाया जा रहा है मजाक, जानकारी देने के नाम पर भ्रामक दस्तावेज आवेदक को दिया जा रहा है ताजा मामला महासमुंद जिले के बसना ब्लाक का है जहां आवेदक जय कुमार सारथी द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन ग्राम पंचायत दुलारपाली जनपद पंचायत बसना जिला महासमुंद ( छ. ग. ) को जानकारी हेतु जन सूचना अधिकारी को लगाया गया था लेकिन जानकारी देने के नाम पर आवेदक को भ्रामक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया आवेदक ने बताया कि ग्राम पंचायत दुलारपाली में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत 14 वें वित्त सन – 2018 एक वर्ष में पंचायत विकास के नाम पर खर्च की गई राशि का बिल वाउचर व पंचायत प्रस्ताव की छाया प्रति की मांग की गई लेकिन समय सीमा में पंचायत जन सूचना अधिकारी ( सचिव ) द्वारा जानकारी नहीं देने पर आवेदक द्वारा प्रथम अपील जनपद पंचायत बसना में किया गया जनपद पंचायत बसना प्रथम अपीलीय अधिकारी के नोटिस के बाद जन सूचना अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव द्वारा आवेदक जय कुमार सारथी को निशुल्क जानकारी उपलब्ध कराया गया.
किंतु जानकारी के नाम पर बिना दिनांक वाले बिल , और जो बिल मिला व 2016 और 2017 का बिल आवेदक को दे दिया गया आवेदक द्वारा जब इस बिल के संबंध में बिल मालिकों ( दुकानदारों ) से संपर्क किया गया तो दुकान मालिकों का कहना था कि यह हमारे दुकान का बिल नहीं है फर्जी तरीके से बनवाया गया है सबसे बड़ी विडंबना यह है कि आवेदक द्वारा 2018 की जानकारी मांगा गया था किंतु जन सूचना अधिकारी द्वारा 2016 और 2017 का बिल आवेदक के हाथ में स्पीड पोस्ट के माध्यम से थमा देना कहां तक सही है या यूं कह सकते हैं कि सूचना के अधिकार अधिनियम का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है.
पंचायत कर्मचारी व पंचायत को किसी भी कार्यवाही का दर या भय नहीं है यू कह सकते हैं कि भ्रष्टाचार को निडर तरीके से पंचायत में अंजाम दिया जा रहा है आवेदक ने बताया कि अब आगे की कार्यवाही के लिए वह जिला सी.ई.ओ. जिला कलेक्टर , पंचायत मंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, के समक्ष शिकायत कर जांच की मांग करेगा, तथा छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग भी जाने की तैयारी कर रहा है बरहाल अब देखना होगा कि कब तक पंचायत कर्मचारी अपने मनमानी तरीके से शासकीय पैसे को आहरण कर दुरुपयोग करते रहेंगे और कब कुंभकरणीय निद्रा से अधिकारी जागकर उचित कार्यवाही करेंगे