कोरोना काल के बाद जवारा देवी विसर्जन में लिया हिस्सा: किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुन्द: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली, भोरिंग,पिरदा,मालीडीह, कौवाझर,बेलटुकरी जोत ज्वार,देवी, विसजन कार्यक्रम में शामिल होकर किसान नेता अशवन्त तुषार साहू माता के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा कर क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना किया जवारा विसर्जन को लेकर भक्तों में उत्साह देखने को मिला। सिर पर जवारा कलश लेकर पहुंचीं।
जोत जवारा देवी विसर्जन के लिए भक्तों के द्वारा जुलूस निकाला गया।गांव-गांव में जवारा देवी विसर्जन जुलूस में भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने गले में लोहे की सांग छेदकर मां के प्रति आस्था प्रकट की। जवारा जुलूस विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा। गांव के अन्य वार्डो से जवारा निकाले गए। जवारा जुलूस में महिलाएं लेटकर चल रही थी। महिला, पुरुष भक्तिगीत गाते हुए चल रही थी। जवारा दर्शन के बाद नौ दिन से व्रत भक्तों ने परायण किया। जवारा जुलूस में बैंडबाजा के साथ भक्तिभाव के साथ निकाले गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किया गया। भजन कीर्तन में माता की महिमा का गुणगान किया गया। गांव-गांव में माता का भजन कीर्तन कर भक्तों के द्वारा मां के प्रति आस्था प्रकट की गई। सुबह से भजन कीर्तन का दौर देर शाम को चलता रहा। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र विभिन्न गांवो में भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किया गया। कोरोना काल के बाद देवी भक्ति को लेकर भक्तों में उत्साह देखने को मिला।