बसना/भंवरपुर: शराब पकड़ने गए आबकारी टीम पर धक्का मुक्की,जानलेवा हमला: मामला दर्ज

बसना/भंवरपुर: दिनांक 27.09.22 को आबकारी टीम महासमुंद, आबकारी टीम बागबाहरा, आबकारी टीम बसना , आबकारी टीम एवं आबकारी टीम सांकरा के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मुनगाडीह के निवासी बिंदा बाई के द्वारा अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर जांच करने आरोपिया के घर पहुंची थी बिंदाबाई कि उपस्थिति में संयुक्त आबकारी टीम द्वारा तलाशी लेने के पूर्व में बिंदाबाई एवं उसकी पुत्री सीमा बंजारे के द्वारा महिला कर्मचारियों कौशिल्या दास एवं ओमलता नेताम के साथ झुमा झटकी करने लगी बीच बचाव करने के लिए सविता रानी मेश्राम आबकारी उप निरी0 महासमुंद शहर/आंतरिक गई तो पुलिस पर भी जानलेवा हमला लग गई.
साथ धक्का मुक्की करने लगी जिसके कारण मेरे हांथ में खरोच निशान आ गया तथा खुन भी निकलने लगा उनके द्वारा अपशब्दो का भी इस्तेमाल किया गया साथ ही गंदी गंदी गालिया उनके द्वारा दी गयी तथा जान से मारने की धमकी भी दी गयी
बिंदाबाई एवं मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष तलाशी लिये जाने पर उनके घर से बीस लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में दो लीटर हांथ भट्टी महुआ शराब एवं 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बे तथा एक दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाटल में हांथ भट्टी महुआ शराब की तीक्ष्ण गंध का होना पाया गया जिसे जांच बाद जप्त कर कब्जा आबकारी लिया गया तथा आरोपिया बिंदा बाई के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) के तहत वृत्त प्रभारी मुकेश वर्मा के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया ।