बसना
बसना: ढाबा में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे

बसना: पुलिस को दिनांक 25/09/2022 को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि हरप्रित सिंग नामक व्यक्ति अपने ढाबा के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है सूचना मिलने पर पुलिस ने ढाबा का घेराव किया गया
जहा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम हरप्रित सिंग पिता बलबीर सिंग उम्र 35 साल साल्हेतराई थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब के कुछ अंश थे , 2. दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को पुलिस द्वारा जप्त किया गया
इस मामले पर पुलिस ने अपराध धारा 36(C)-LCG आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।