सेवा पखवाड़ा – जल सरंक्षण कार्यक्रम भाजपा मंडल गढ़फुलझर

कूदारीबाहरा(बसना) देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत आज गढ़फुलझर मंडल के शक्तिकेन्द्र बड़े डाभा के बूथ बड़ेडाभा में जल सरंक्षण को लेकर कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्राम में लगे पानी टंकियों में टूटे हुए नलों को लगाकर एवं जल संवर्धन को लेकर ग्रामीण जनों को अवगत कराकर जल सरंक्षण करने हेतु अवगत कराया गया।
जल संरक्षण हमारे वर्तमान और भविष्य के लिए जिस प्रकार से महत्वपूर्ण है हमे इसका सदुपयोग किस तरह करना होगा उक्त विषय को लेकर भाजपा जिला महासमुंद के जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी जी के द्वारा सारगर्भित उद्बोधन से सबको अवगत कराया गया एवं लोगो को जल सरंक्षण हेतु उपाय बताते हुए जल के सरंक्षण हेतु अपील किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिलापंचायत सदस्य श्रीमती वृंदावती सोमनाथ पांडे, मंडल गढ़फुलझर अध्यक्ष माधव साव , मंडल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, मंडल महामंत्री नरेंद्र साहू पेंटर एवं प्रहलाद साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा राजेश साव, मंडल मंत्री गौरचंद्र प्रधान, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जसवंत कौर, मंडल के शक्तिकेन्द्र प्रभारी राधेश्याम नाग, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, भाजपा कार्यकर्ता जसबीर सिंह राजू, बाबूलाल कांशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती बिंदु नाग, जज्ञेसिनी यादव, मछुवारा प्रकोष्ठ मंडल संयोजक हीराधर निषाद रोहिदास पटेल, रत्थुराम साव, खेमलाल साव, श्यामलाल पटेल, सहित भाजपा जन एवं ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह जानकरी भाजपा मंडल गढ़फुलझर के मीडिया गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।