बसना/भवरपुर: नास्ता ठेला की आड़ में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसना: पुलिस को दिनांक 21.09.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भंवरपुर से बसना जाने वाली मेन रोड के किनारे पेट्रोल पम्प के पास एक व्यक्ति लोगों को नास्ता ठेला लगाकर उसके आड में अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है उक्त मामले में मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया
जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाते मिला, शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये, एक व्यक्ति को पकडे, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 25 साल इन्द्रानगर भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0 ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैया कराना स्वीकार किया
जिसके पास से 108 ML वाली गोवा अंग्रेजी शराब की शीशी में भरी हुई करीबन 90 ML जुमला 270 ML कीमती 180 रूपये एवं तीन नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर उक्त शराब को गवाहों के समक्ष सीलबंद किया गया कि
इस मामले पर पुलिस अपराध धारा 36(C)-LCG आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।