छत्तीसगढ़

दीवार से टकराकर यात्री बस पलटी हादसे में 15 यात्री हुए घायल

मनेंद्रगढ़: जिले के केल्हारी में सोमवार को यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। मनेंद्रगढ़ से जनकपुर जाने वाली बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जनता सुपर बस केल्हारी थाने से बस 100 मीटर की दूरी पर पहुंची कि अचानक तेज रफ्तार बस ने अपना नियंत्रण खोते हुए एक दीवार को टक्कर मार दी और पलट गई। हादसे में घायल लोगों में महिला, पुरुष और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, हालांकि राहत की बात ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button