बसना

बसना/भंवरपुर: रामभाटा में दो पक्षों के बिच गाली गलौज व मारपीट मामला दर्ज

बसना/भंवरपुर: मुरारी सतपती ने थाने में मामला दर्ज करवाया है की दिनांक 15 .09. 2022 को हमारे गांव में मोहल्ला रामघाट ,कोल डिपो तीनों गांव के समस्त लोगों द्वारा दुर्गा के संबंध में मीटिंग रखा गया था जिसमें समस्त गांव के गौटिया एवं प्रजा उपस्थित थे जिससे रामभाटा पास में रोड किनारे में स्थित हमारे दुकान में से तीन दुकान टूट गया है।

उसी संबंध में टूटे हुए दुकान जगह पर डोला मनी पटेल मुरूम डलवा रहा था इस संबंध में वाद विवाद कर रहे थे इसी बीच गांव के कमल पटेल, चेतन पटेल, ताराचंद पटेल, धर्मेंद्र पटेल के द्वारा आवेश में आकर मां बहन की गाली गलौज करते हुए लोगों के बीच मुझे मारपीट किए हैं जिससे लात घुसा से मारपीट किए हैं जिससे मेरा कपड़ा फट गया है और शरीर में दर्द है

इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Back to top button