बसना: छत्तीसगढ़ चौहान सेना के द्वारा ऐतिहासिक आदर्श शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया

बसना: सिमरन भवन सराईपाली में छत्तीसगढ़ चौहान सेना के द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम आदर्श शिक्षक सम्मान 2022 का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के उत्कृष्ट उलेखनीय कार्य कर रहे 100 शिक्षकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नील कुमार क्षीरसागर कलेक्टर महासमुंद, अध्यक्षता श्रीमती सौरिन चन्द्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि अमृत लाल पटेल प्राचार्य राजा विरेन्द्र बहादुर महाविद्यालय सराईपाली, चातुरी डिग्रिलाल नंद प्रदेश अध्यक्ष चौहान सेना छ ग,शुभ्रा डड़सेना वरिष्ठ खेल शिक्षिका के अलावा विशेष आमंत्रित नारायण चौधरी, सुधीर प्रधान ,सादराम अजय,शरण दास के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन डॉ पदमा डड़सेना के स्मृति में सम्पन्न हुआ।उनकी जीवन परिचय का गाथा चातुरी नंद के द्वारा की गई।उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र के एक गौरव महिला रही।जिन्होंने साहित्य समाज व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान है।आज उनको नमन करते हैं।उनके स्मृति में यह शिक्षक सम्मान कार्य होकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
जिले के उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिका जिन्हें सम्मानित किए गए उसमें डॉ सिमा प्रधान,डॉ मनबोध चौहान,डॉ उपेन्द्र बरिहा,डॉ संध्या भोई,डॉ पीताम्बर साहू,जितेन्द्र पटेल, कमला बाई दीवान,ब्रजलाल पटेल,डॉ एन के भोई,डिजेन्द्र कुर्रे, प्रेमचंद साव, वीरेन्द्र कर,रिंकल बग्गा,कौशल चन्द्राकर,शैलेन्द्र नायक,सुकमोती चौहान, विजय चतुर्वेदी, शंकर सिदार,अनिल मुन्ना,जगदीश मांझी,वीरेंद्र भोई,धनीराम नंद,गणपत देवदास,नीलाम्बर नायक,वीरेंद्र चौधरी,शुभ्रा डड़सेना,अनिता चौधरी,राजेश्वरी ध्रुवंशी,भुनेश्वरी पटेल,कुसुम कोटक,संगीता पंडा, लता नायक,रेखा पुरोहित,तबारक हुसैन ,अमित चौरसिया एवं अन्य उत्कृष्ट शिक्षकों को आदर्श शिक्षक सम्मान 2022 प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह,पेन,श्रीफल भेंट किया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चन्द्रसेन मेम ने अनुपम कार्य के लिए चातुरी नंद एवं समस्त अवॉर्डी शिक्षक शिक्षिका को बधाई प्रेषित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन वीरेन्द्र कर एवं अमित चौरसिया के द्वारा किया गया।