बसना

सभापति नोविना अमृत जगत ने सीसी रोड का भूमि पूजन किया

बसना:ग्राम पंचायत प्रखंड में सीसी रोड भूमि पूजन जिला पंचायत सभापति नोविना अमृत जगत के मुख्य आतिथ्य में रविवार को ग्राम पंचायत सलखड में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। यहां सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में दिक्कतें आती थी।

सीसी रोड बनने से बरसात के दिनों में आने-जाने में ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी। रविवार को ग्राम पंचायत सलखंड में भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोवीना अमृत जगत सभापति जिला पंचायत महासमुंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर राय ने की। विशेष अतिथि के बनवारी जगत सरपंच ग्राम पंचायत सलखंड थे ।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित उपसरपंच अहिल्या बाई साहू , मोहनलाल साहू , प्रकाश साहू ,जनपद सदस्य ताराचंद साहू , लोकेश साहू, लोक सिंह, नंदकुमार साहू, लखे जगत , मंटू विश्वकर्मा ,दीन दयाल चौहान सचिव ,देवकी साहू , खेतरू लाल मरकाम, मोहनलाल सिदार ,उदय यादव एवं भारी मात्रा में ग्राम वासी उपस्थित थे ।

Back to top button