बसना पुलिस ने जप्त किया 04 लीटर अवैध महुआ शराब

बसना : मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.09.2022 को बसना पुलिस ने अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी नंदकुमार केंवट पिता गुमान सिंह उम्र 28 साल निवासी बडेटेमरी थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से 04 लीटर देशी महुआ शराब जप्ती कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 ए आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्व किया गया है।
सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह जितेंन्द्र बांक, हेमंत नाग को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बटेमरी पहुंच कर नंदकुमार केंवट को तलब किये जो उपस्थित आया जिसे नाम पता पुछने पर नंदकुमार निषाद पिता गुमान सिंह उम्र 28 साल निवासी बडेटेमरी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया मुखबीर सूचना से अवगत कराकर अवैध शराब रखने के संबंध में पुछताछ करने पर अपने घर से एक 05 लीटर वाली पीला रंग की जरकीन मे भरा हुआ 04 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 800/- रूपये को निकालकर पेश किया जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर उक्त शराब रखने के संबंध मे आरोपी को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया गया।
उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर सीलबंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया
इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट के अनुसार अपराध धारा 34(A)-LCG अपराध पंजीबद्ध कर लिया गहै।