महासमुंद/बसना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 साल कार्यकाल को भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के रूप में मनाते हैं:श्वेता मनोज अग्रवाल

महासमुंद/बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7 साल पूरे हो गए यह भारतीय राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम काल के नाम से सदैव याद रखा जाएगा यह बात भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसना श्रीमती श्वेता मनोज अग्रवाल ने कही इन 7 साल में हुए फैसले से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है मोदी के 7 साल में स्वच्छ भारत अभियान घर-घर शौचालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बीमा सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान योजना आदि ऐसे फैसले हैं.
जिससे गांव के गरीब के जीवन में बड़ा बदलाव आया है सर्जिकल स्ट्राइक और इसके जरिए आजादी के बाद पहली बार भारत ने दुश्मन की की सीमा पर घुसकर उसे सबक सिखाया है कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट लागू किया कश्मीर में धारा 370 35a हटाकर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले मोदी सरकार के कार्यकाल का ऐतिहासिक उपलब्धि है और राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है मुस्लिम में तीन तलाक कानून को समाप्त करना एक टैक्स की भावना से जीएसटी लागू करना देश में मेडिकल कॉलेज आईटीआई कॉलेज में बढ़ोतरी करना नरेंद्र मोदी के फैसले के मील के पत्थर साबित हो रहे हैं.
केरोना काल में देशवासियों को मुफ्त राशन सिलेंडर टीका जांच आदि ने मोदी जी की लोकप्रियता को चार चांद लगा दिए विदेशों में दवाई वैक्सीन भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है मोदी जी के 7 साल के कार्यकाल को भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के रूप में मनाते हैं