बाबा लक्खी शाह बंजारा जी के 444 वी जयंती मनाने छत्तीसगढ़ के युवा दिल्ली रवाना

बसना: देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कर्नाटक गुलबर्गा से लोकप्रिय सांसद आदरणीय उमेश जाधव एवम् आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री शंकर पवार जी के सानिध्य में दिनांक 10 अगस्त 2022 को होने जा रहे बंजारा समाज के पूज्यनीय बाबा लक्खी शाह बंजारा जी के 444 वां जन्म महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से होने जा रहा जिसके मुख्य अतिथि देश के गृह मंत्री आ. श्री अमित शाह जी होंगे, जिसमे भारत भर से बंजारा समाज के लोग सम्मिलित होंगे तथा कर्नाटक से दिल्ली के लिए बंजारा समुदाय हेतु स्पेशल ट्रेन चलाई गई है , जिसमे बड़चढ़ कर भाग लेने छत्तीसगढ़ AIBSS अध्यक्ष एवम् युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के आव्हान पर बंजारा युवा प्रकोष्ठ के सदस्य एवम् बंजारा समाज के लगभग एक हजार लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए है ।
बंजारा साथी गण में मेगासिटी जिलाध्यक्ष रायपुर आलेख नायक ,प्रदेश महासचिव विष्णु नायक, प्रदेश महामंत्री मनोज मुछावड संभागीय अध्यक्ष बस्तर कमलेश नायक हिमालय राज सिंग नायक, राहुल नायक देवेश राठौर,जग्गू राम नायक , मानसिंग राठौर ,संतोस राठौर, विनोद राठौर,कमलेश भारद्वाज, केसव नायक, टिकेस्वर भारद्वाज,प्रभु चंद भारद्वाज, रघुबीर नायक, लालसिह नायक, हीरा सिंह नायक, शिव नायक, अमित नायक, गणेश राम नायक, पंच राम नायक, हेमलाल राठौर,रेशम लाल नायक, चन्दर सिंह बंजारा,कन्हाई राम बंजारा,चन्दन सिंह बंजारा, देव नारायण नायक, राजू पवार, देवेंद्र नायक रघु नायक धनिया राम नायक,पूरन नायक, फाल्गु राम नायक तथा और भी समाज के हजारों लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने दिल्ली के लिए रवाना हुए है।