
देशराज दास बसना। अंचलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा अक्टूबर माह में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग तिथियों में सुपरस्पेशलिटी विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परामर्श एवं जांच करेंगे।
अक्टूबर माह में पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर सक्सेना 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे। किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से तथा मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेंगे।
इसी क्रम में यूरोसर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे से तथा गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मरीजों को देखेंगे। मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से अपनी सेवाएं देंगे। वहीं रक्त विकार एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अद्रव्य गुप्ता 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन पाठक 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से तथा यूरोसर्जन डॉ. तुषार दवनी 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से परामर्श देंगे। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से और नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे।
इसके अलावा पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. नादिया मुर्दिन 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से तथा मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी उसी दिन शाम 7 बजे से उपलब्ध रहेंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. पाढ़ी 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से मरीजों को देखेंगे।
वहीं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से तथा इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. रेशु अग्रवाल 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डॉ. देवेश अग्रवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन के रूप में प्रत्येक रविवार उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने अंचल के लोगों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता का लाभ लेने की अपील की है।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में विशेषज्ञ चिकित्सकों से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।
