बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में नाग पंचमी मनाया गया

बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में नाग पंचमी 02.08.2022 मंगलवार को मनाया गया | नाग पंचमी हिंदुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है | यह पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है | नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है | नागों को धारण करने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा – अर्चना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है | इन्हें शक्ति एवं सूर्य का अवतार भी माना जाता है |
हमारे देश मैं नाग पूजा प्राचीन काल से चली आ रही है | श्रावण माह के शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे नाग पंचमी के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है | इस दिन नागों का दर्शन शुभ माना जाता है | आज विद्यालय में नाग देवता को दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया, तथा भोलेनाथ एवं नाग देवता की महिमा से भैया-बहनों को अवगत कराया गया | विज्ञान महोत्सव पर भैया- बहनों ने वैज्ञानिकों के महत्व पर अभिव्यक्ति दी | प्राचार्य श्री नंदू राम निर्मलकर, कार्यालय प्रमुख श्री गोवर्धन प्रधान एवं प्रधानाचार्य श्री भरोस राम साव ने नागपंचमी की बधाई दी |