महासमुंद

कोरोना महामारी की रोकथाम का संदेश देने एसडीएम के नेतृत्व मे निकाली गई फ्लैग मार्च

महासमुंद 26 जुलाई। विश्व महामारी नोवेल कोरोना कोविड 19 के रोकथाम व बसना शहर मे लाकडाऊन का पालन करें इसी उद्देश्य को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुणाल दुदावत के नेतृत्व मे नगर पंचायत के कर्मचारी बसना पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया.

बसना की सड़को पर दूसरे दिन निकले प्रशासनिक अधिकारी

बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक से लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च कर बसना शहर की आम जनता को एक संदेश दिया कि लाकडाऊन का पालन करें… शासन प्रशासन के द्वारा दिये हुए नियमों का पालन करें व उल्लंघन न करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। बसना क्षेत्र की जनता अपने आपको सुरक्षित रखें, घर पर स्वस्थ रहने की अपील की गई।

इस दौरान एसडीएम कुणाल दुदावत, एसडीपीओ विकास पाटले, तहसीलदार श्रीमती ललिता भगत, नायाब तहसीलदार सुश्री सुशीला साहू, बसना थाना प्रभारी वीणा यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू, मीडिया प्रतिनिधि प्रकाश सिन्हा, समेत शिक्षक, पटावरी, नगर पंचायत के कर्मचारी व स्थानीय पुलिसकर्मी ने फ़्लैग मार्च कर बसना आम लोगो से अपील किया की वे घर में रहे सुरक्षित रहें।

Back to top button