‘खेलो इंडिया लघु केंद्र’’ स्थापना के लिए प्रस्ताव 31 जुलाई 2020 तक आमंत्रित खेलो इण्डिया लघु केन्द्र योजना के तहत खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर

महासमुंद 24 जुलाई. भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इण्डिया योजना अंतर्गत खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण ‘‘खेलों इण्डिया लघु केन्द्र योजना’’ प्रारंभ की जा रही हैं। इस योजना के तहत जिले में लघु केन्द्र स्थापित किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खिलाडियों को प्रशिक्षित करने की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत इसका संचालन पूर्व चैम्पियन खिलाडियों के माध्यम से किया जाएगा। पूर्व चैम्पियन खिलाड़ी प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक बनें व उसके अनुभव का पर्याप्त उपयोग खिलाडियों के प्रशिक्षण पर किया जाए साथ ही योजना में यह भी सुनिश्चित किया गया हैं कि इन पूर्व चैम्पियन खिलाडियों को इस कार्य से कुछ आय प्राप्त हो सकें।
जिसमें ओलम्पिक खेलों में खेले जाने वाले 14 खेलों को शामिल किया गया हैं। इनमें आर्चरी(तीरदांजी) एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्ंिसग, साइकिलिंग, फेंसिंग(तलवारबाजी), हॉकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, स्विमिंग(तैराकी) टेबल-टेनिस, वेटलिफ्टिंग(भारोत्तोलन), रेसलिंग(कुश्ती), के साथ ही फुटबाल एवं पारंपारिक खेल भी शामिल हैं।
खेलो इण्डिया सेंटर की स्थापना के लिए पूर्व चैम्पियन खिलाडियों को अनुदान, प्रशिक्षक, सपोर्टिंग स्टाफ, खेल उपकरण क्रय, खेल किट एवं प्रतियोगिता में टीम को सम्मिलित करने के लिए प्रति खेल 5.00 लाख रूपए के मान से अधिकतम 03 खेलों के लिए राशि प्रदान कि जाएगी।
उन्होंने बताया कि आवेदकों से प्राप्त प्रस्ताव में से अधिकतम 03 खेलो इण्डिया लघु केन्द्रों के संचालन के लिए प्रस्ताव का चयन खेल अधिकारी खेल विभाग महासमुन्द द्वारा किया जाएगा। जिसे कलेक्टर से अनुशंसा प्राप्त कर संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर को प्रेषित किया जाएगा।
खेलो इण्डिया लघु केन्द्र योजना में पूर्व चैम्पियन खिलाडियों द्वारा नवोदित खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व चैम्पियन खिलाड़ी नवोदित खिलाडियों से प्रशिक्षण के लिए कुछ शुल्क भी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित खेलो इण्डिया केन्द्रों को भारत सरकार द्वारा 04 वर्ष के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 04 वर्ष के पश्चात पूर्व चैम्पियन खिलाडियों की पहचान प्रशिक्षक के रुप में स्थापित होने से वह स्वंय के संसाधनों से केन्द्र का संचालन भविष्य में निरंतर कर सकेंगे।
खेलो इंडिया लघु केंद्र संचालन हेतु पूर्व एथलिटों के लिए प्राथमिकता.
पहली वरीयता व्यक्तिगत खेल में मान्यता प्राप्त नेशनल फेडरेशन आॅफ स्पोर्ट्स, संबंधित खेलों के मान्यता प्राप्त संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
दलीय खेलों में मान्यता प्राप्त एन.एस.एफ., संबंधित खेलों के मान्यता प्राप्त संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। दूसरी वरीयता व्यक्तिगत खेलों में मान्यता प्राप्त एन.एस.एफ. संबंधित खेलों में सीनियर राष्ट्रीय पूर्व प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी या खेलांे इण्डिया गेम्स में पदक प्राप्त खिलाड़ी।
दलीय खेलों में मान्यता प्राप्त एन.एस.एफ. संबंधित खेलों में सीनियर राष्ट्रीय पूर्व प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल का हिस्सा हो या खेलांे इण्डिया गेम्स में पदक प्राप्त दल का हिस्सा हो। तीसरी वरीयता व्यक्तिगत खेलों में नेशनल ए.आई.यू. पूर्व प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी।
दलीय खेलों में आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा। चैथी वरीयता व्यक्तिगत खेलों में मान्यता प्राप्त एन.एस.एफ. द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय पूर्व प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। अथवा खेलो इण्डिया गेम्स में प्रतिनिधित्व किया हो। दलीय खेलों में मान्यता प्राप्त एन.एस.एफ. द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय पूर्व प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। अथवा खेलो इण्डिया गेम्स में प्रतिनिधित्व किया हो।
आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी
विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर अशासकीय स्कूल, कॉलेज, संस्था एवं अन्य उपलब्ध खेल अधोसंरचना का उपयोग पूर्व चैम्पियन खिलाडी, प्रशिक्षक द्वारा इन प्रस्तावित खेलो इण्डिया केन्द्र के लिए किया जा सकता हैं। अशासकीय एवं अशासकीय संस्था, कॉलेज के पूर्व चैम्पियन खिलाड़ी द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 को शाम 5.00 बजे तक कार्यालय खेल एंव युवा कल्याण विभाग महासमुंद में जमा कर सकते हैं। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के आदेशानुसार आवेदन तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट ेचवतजेंनजीवतपजलवपिदकपंण्दपबण्पद में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे के मोबाईल नम्बर 96175-00748 एवं श्री शांतनु कुमार गुप्ता के मोबाईल नम्बर 97707-52697 पर संपर्क किया जा सकता हैं.